फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Speeding truck hits passenger bus many passengers injured

Jagdalpur: तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, घटना में दो यात्रियों की मौत, कई हुए घायल

Fri, 29 Sep 2023 07:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Sep 2023 07:33 PM IST
सार

घटना के तत्काल बाद संजीवनी 108 वाहन को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 108 वाहन की मदद से सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया है। 

विज्ञापन
Speeding truck hits passenger bus many passengers injured
उपचार के लिए मेकाज में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर से जगदलपुर आने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बस में सवार लगभग दस यात्री घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए 108 की मदद से मेकाज में भर्ती कराया गया। वहीं, दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी से लेकर अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए यात्रियों ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे के लगभग राजस्थान ट्रेवल्स की बस करीब 40 से 50 यात्रियों को लेकर जगदलपुर के लिए निकली थी, शाम करीब चार बजे के लगभग किलेपाल के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मारी। 

विज्ञापन

 

इस घटना में सोनल वानखेड़े 28 वर्ष, मंगली तेलाम 55 वर्ष, अनिता तेलाम 30 वर्ष, सुरेंद्र तिवारी 55 वर्ष, सीआरपीएफ के एक जवान के अलावा अन्य कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही कोड़ेनार थाना पुलिस के साथ ही प्रभारी मौके पर आ पहुंचे। घटना के तत्काल बाद संजीवनी 108 वाहन को भी सूचना दिया गया, जहां सूचना मिलते ही 108 वाहन की मदद से सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed