{"_id":"64b8d472d8a2571ac30eecf4","slug":"siren-of-bank-started-ringing-in-bank-located-in-dharampura-late-at-night-2023-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चूहों का आतंक, पुलिस की हुई मशक्कत: देर रात बजने लगा बैंक का सायरन, दौड़े आए अधिकारी, घंटों चली छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहों का आतंक, पुलिस की हुई मशक्कत: देर रात बजने लगा बैंक का सायरन, दौड़े आए अधिकारी, घंटों चली छानबीन
Thu, 20 Jul 2023 12:03 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:03 PM IST
सार
धरमपुरा स्थित एक बैंक में देर रात बैंक का सायरन बजने लगा। तभी मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। सायरन की तेज आवाज से पूरा मोहल्ला जाग गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार की देर रात को धरमपुरा स्थित एक बैंक में अचानक से तेज सायरन बजने लगा। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों ने बोधघाट पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस मौके पर आ पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि चूहों की करामात ने पुलिस के साथ ही बैंक के अधिकारी कर्मचारियों को छकाया। मामले के बाद पुलिस से लेकर अधिकारियों ने राहत की सास ली।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि धरमपुरा मार्ग पर अनुपमा चौक के नजदीक इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में अचानक रात 11:30 बजे सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे मोहल्ले के लोग जाग गए। कोतवाली और बोधघाट थाने से पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
दरअसल, इस बात को लेकर आशंका थी कि कहीं किसी ने स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने की कोशिश तो नहीं की है। पूरे बैंक परिसर की छानबीन के बाद पता चला कि इंफ्रारेड किरणों के बीच से होकर चूहे गुजर गए, जिसकी वजह से सायरन बजा था। बाद में मैनुअल तरीके से सायरन को बंद किया गया। वहीं मामले के बारे में बैंक के मैनेजर जॉनी कुजूर ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही देर रात को बैंक की जांच करने पर चूहों के किरणों के बीच आने की बात का पता चलते ही मामले को लेकर राहत की सास ली गई।
विज्ञापन