{"_id":"64631a26a0114e681e0a5687","slug":"rally-taken-out-for-rescue-from-dengue-in-jagdalpur-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: जगदलपुर में डेंगू से बचाव के लिए निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: जगदलपुर में डेंगू से बचाव के लिए निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक
Tue, 16 May 2023 11:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 16 May 2023 11:22 AM IST
सार
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जगदलपुर में डेंगू के रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर विजय दयाराम के ने रैली को दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Jagdalpur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जगदलपुर में डेंगू के रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर विजय दयाराम के ने रैली को दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
कलेक्टर ने नेतृत्व में निकली यह रैली गुरु नानक चौक, संजय बाजार, पनामा चौक, हाता ग्राउंड, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक होते हुए वापस दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंची। कलेक्टर विजय ने इस अवसर पर कहा कि डेंगू के रोकथाम का सबसे अच्छा उपाय है कि इसको फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को पनपने ही न दिया जाए। डेंगू लार्वा यदि नहीं पनपेंगे, तो कोई इस रोग का शिकार भी नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अभी कड़ी धूप खिल रही है, जो डेंगू सहित अन्य कीटों के प्रसार के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों को ठहरे हुए पानी को फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कूलर, गमले और टायरों में रखे पानी में डेंगू मच्छरों के लार्वा आसानी से पनपते हैं, इसलिए इनमें रखे पानी को समय समय पर फेंकना जरूरी है।
विज्ञापन