PM Modi: जगदलपुर में PM ने भरी हुंकार, भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर कांग्रेस को घेरा, पढ़ें मुख्य बातें
लालबाग मैदान में पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांगेस और विपक्ष पर कई मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिले जगदलपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां 26 हजार करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मोदी जगदलपुर पहुंचकर दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की इसके साथ ही राजपरिवार के सदस्यों से मुलाकात की। वहीं पीएम ने नगरनार स्टील प्लांट का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही लालबाग मैदान में पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांगेस और विपक्ष पर कई मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही जगदलपुर में पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी कहते हैं कि जितनी आबादी, उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है।
पीएम मोदी ने कहा कि नगरनार में बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। जिस पर छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व हो रहा है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नहीं हो रहा है। इतना बड़ा कार्यक्रम अभी हुआ है लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस का न तो मुख्यमंत्री आया न ही उपमुख्यमंत्री आया। यहां तक कांग्रेस का एक भी मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। पीएम ने कहा कि इसके दो कारण हैं- पहला: उनको सरकार जाने की इतनी चिंता है कि वह सरकार बचाने में लगे हैं। दूसरा: ये मोदी है और कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है, इसलिए वो आने से डरते हैं, भाग जाते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कल से बोलना शुरू किया है कि जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक। हम बोलते हैं देश में सबसे ज्यादा गरीब हैं तो सबसे ज्यादा हक गरीबों का है। कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नही चला रहे। पर्दे के पीछे से देश विरोधी ताकत के लोग चला रहे हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीबों की है। गरीब का उत्थान होगा, देश आगे बढ़ेगा, देश के संसाधनों पर पहला हक देश के गरीबों का है, चाहे वो गरीब दलित हो या आदिवासी हो।
जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार पांच गुना ज्यादा बजट देती है। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया। हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है।
रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच वर्ष में छत्तीसगढ़ की जो हालत की उसे पूरा देश देख रहा है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है, अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्यों में पहुंच चुका है। ये लोगों की आंख में धूल झोंकते हैं और भ्रष्टाचार करते हैं। कांग्रेस ने घोटालेबाज सरकार दी है। इसलिए आज राज्य के कोने से एक ही आवाज आ रही है। हर व्यक्ति यही कर रहा है अब और नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टरों, बैनरों में दिख रहा है या तो कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को सिर्फ दिया है- झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है, अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो। कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के लिए पांच गुना ज्यादा बजट देती है।
जगदलपुर में 'परिवर्तन महासंकल्प रैली' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जन-जन की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए भाजपा संकल्पित है। पीएम मोदी ने कहा कि अपराध चरम पर है। अपराध में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्पर्धा है। हत्याओं में छत्तीसगढ़ आगे है। कांग्रेस के कारनामनों से छत्तीसगढ़ त्रस्त है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल-बाला है।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का भाग्य बदलने में छत्तीसगढ़ का अहम रोल है। केंद्र सरकार का कनेक्टिविटी पर विशेष जोर है। छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रेल बजट को बढ़ाया गया है। रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत का भी संचालन किया जा रहा है।
जगदलपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है। इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किए हैं उससे हर कोई त्रस्त है। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है।
जनसभा के दैरान पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने कहा कि ये बीजेपी सरकार है यहां मेडिकल और इंजीनियर कॉलेज बनाए, दंतेवाडा में एजुकेशन सिटी बनाई। मैंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा आदिवासी क्षेत्रों में गुजारा है। मेरा तो आपसे सीधा दिल का नाता है। मुझे गर्व है देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनाने का गौरव बीजेपी को मिला। हमारी सरकार आदिवासियों के लिए पांच गुना ज्यादा बजट देती है। भाजपा ने ही 15 नवंबर यानि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय दिवस घोषित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमने स्कॉलरशिप को बढ़ाया। जनजातीय स्कूल खोले। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट यहां शुरु होने वाले है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं।