{"_id":"669785da9f6a04e6f103b412","slug":"passenger-train-wheels-will-stop-due-to-naxal-martyrdom-week-in-jagdalpur-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के चलते थमेंगे यात्री ट्रेन के पहिए, 28 जुलाई से एक सप्ताह तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के चलते थमेंगे यात्री ट्रेन के पहिए, 28 जुलाई से एक सप्ताह तक चलेगा
Wed, 17 Jul 2024 02:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:31 PM IST
सार
नक्सलियों के द्वारा 28 जुलई से शहीदी सप्ताह मनाने की बात कही जा रही है, जिसे लेकर रेलवे विभाग की ओर से अपनी तैयारी पूरी कर ले रहे है, जिससे कि नक्सलियों के द्वारा रेलवे को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान ना हो सके।
विज्ञापन
थमेंगे यात्री ट्रेन के पहिए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नक्सलियों के द्वारा 28 जुलई से शहीदी सप्ताह मनाने की बात कही जा रही है, जिसे लेकर रेलवे विभाग की ओर से अपनी तैयारी पूरी कर ले रहे है, जिससे कि नक्सलियों के द्वारा रेलवे को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान ना हो सके।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नक्सलियों के इस सप्ताह के शुरू होने के साथ ही केके लाइन पर यात्री ट्रेन के पहिये थम जायेगे, इस दौरान पूरे सप्ताह तक यह ट्रेन बैलाडीला तक नही भेजे जाएंगे, इसके अलावा दंतेवाड़ा में ही पैसेंजर ट्रेन के साथ ही नाइट एक्सप्रेस को भी रोक दिया जाएगा, क्योंकि यही ट्रैन है जो विशाखापत्तनम से जगदलपुर और फिर दंतेवाड़ा और बैलाडीला तक जाता है, इस ट्रेन में ना सिर्फ बस्तर के लोग बल्कि ओड़िसा से भी काफी संख्या में यात्री रोजाना सफर करते है, एक सप्ताह तक इस ट्रेन के नही चलने से आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इसी ट्रैन के माध्यम से रोजाना 2 से 3 सौ लोग विशाखापत्तनम अपना इलाज कराने के लिए जाते है।
विज्ञापन
ऐसे में इस ट्रेन के बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, फिलहाल रेलवे ने अपने ओर से सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे है, जिससे कि नक्सलियों के द्वारा रेलवे को किसी भी तरह से कोई नुकसान ना पहुंचा सके।
विज्ञापन