फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   One Naxalite was killed in an encounter between Naxalites and DRG soldiers in Sukma

छत्तीसगढ़ में टारगेट पर नक्सली: सुकमा में DRG जवानों के साथ मुठभेड़, 20 मिनट में एक ढेर; हथियार भी बरामद

Sat, 24 Feb 2024 09:10 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 09:10 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। साथ ही हथियार भी बरामद हुए हैं। खबर है कि इस मुठभेड़ में अन्य नक्सली भी घायल हो सकते हैं।

विज्ञापन
One Naxalite was killed in an encounter between Naxalites and DRG soldiers in Sukma
Naxal Attack - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ और हमले की वारदातें इन दिनों बढ़ गई हैं। सुकमा के बुर्कालंका इलाके में डीआरजी जवानों के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक नक्सली मारा गया है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एसपी किरण चौहान ने बताया कि बुरकलांका इलाके में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकमा जिले के बुर्कालंका में सुबह 6 बजे हुई मुठभेड़
नक्सलियों के साथ पुलिस टीम की आज सुबह शनिवार को सुकमा जिले के बुर्कालंका में मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में जहां एक नक्सली के शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्चिंग अभियान किया जा रहा है।

 
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि शुक्रवार की रात जवानों की एक टीम सर्चिंग के लिए निकली हुई थी। शनिवार की सुबह सुकमा के बुर्कलंका इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। बस्तर संभाग में पुलिस द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चला रहे है। मुठभेड़ के बाद बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग की जा रही है। वही ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में और कई नक्सली भी घायल भी हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed