फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   NH 63 road washed away route closed traffic disrupted old bridge made operational in Jagdalpur

जगदलपुर: एनएच 63 की सड़क बही, मार्ग हुआ बंद, आवागमन बाधित, पुराने पुल को किया गया शुरू

Wed, 27 Aug 2025 02:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Aug 2025 02:07 PM IST
सार

जगदलपुर से दंतेवाड़ा जोड़ने वाली एनएच 63 सड़क बह गई, जिसके कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गई, मामले की जानकारी लगते ही गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल के द्वारा तत्काल अपने जवानों को लेकर घटनास्थल आ गए।

विज्ञापन
NH 63 road washed away route closed traffic disrupted old bridge made operational in Jagdalpur
एनएच 63 की सड़क बही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर से दंतेवाड़ा जोड़ने वाली एनएच 63 सड़क बह गई, जिसके कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गई, मामले की जानकारी लगते ही गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल के द्वारा तत्काल अपने जवानों को लेकर घटनास्थल आ गए, जहाँ मार्ग को डायवर्ड करते हुए पुराने पुल को फिर से सुचारू किया जाने की बात कही गई, छोटी वाहन में केवल बाइक को ही आने जाने दिया जा रहा था, जबकि बड़ी वाहनों को पूरी तरह से रोक फ़िया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जगदलपुर से दंतेवाड़ा जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले बागमुंडी पनेड़ा मार्ग का सड़क पानी का तेज बहाव के चलते बह गया, पानी से एक ओर जहां सड़क बह गया तो वही दूसरी ओर बंजारिन घाट के पास भूस्खलन हो गया, सड़क के बहने  की खबर लगते ही गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल अपने बल के साथ बागमुंडी पनेड़ा पहुँचे, जहाँ सबसे पहले सड़क के दोनों ओर स्टॉपर लगाया गया, साथ ही जवानों को हिदायत दिया गया कि किसी भी हाल में बड़ी वाहनों को इस मार्ग से जाने न दिया जाए, इसके अलावा 14 घंटे से मार्ग के जाम होने के बाद बुधवार को मार्ग को चालू करने के लिए पुराने पुल को वैकल्पिक तौर के रूप में शुरू किया गया है।
विज्ञापन

 

चुकी रात को भी मार्ग बंद होने के कारण आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण जनजीवन थोड़ा रुक सा गया था, ऐसे में थाना प्रभारी ने पुराने पुल को साफ करवानें के बाद उसे ही चालू किया गया है, जबकि बागमुंडी पनेड़ा मार्ग से केवल दुपहिया वाहनों को ही आने जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed