{"_id":"63f332a25e2385b6c00df4e3","slug":"neighbor-attacked-young-man-and-his-sister-with-knife-in-jagdalpur-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पड़ोसी ने पूछा- तुम्हारा रिश्तेदार लड़की भगाकर लाया है क्या... और युवक को पेट में मार दिया चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पड़ोसी ने पूछा- तुम्हारा रिश्तेदार लड़की भगाकर लाया है क्या... और युवक को पेट में मार दिया चाकू
Mon, 20 Feb 2023 02:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:13 PM IST
सार
पर पुलिस ने दोनों को महारानी अस्पताल में लेकर गई, लेकिन वहां स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हमले में घायल युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने रविवार रात पड़ोसी को चाकू मार दिया। हमले में उसकी अंतड़ियां तक बाहर निकाल लीं। इस दौरान बहन बचाने आई तो आरोपी युवक ने उस पर भी हमला कर दिया। पड़ोसी ने पहले युवक के रिश्तेदार को लेकर पूछताछ की और फिर चाकू मार दिया। फिलहाल पुलिस ने भाई-बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धंनजय सिन्हा ने बताया कि, नियानार खासपारा में रहने वाला गुड्डू बघेल (22) रविवार रात अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाला वनमाली नाग (45) ने गुड्डू को बुलाया। उससे पूछा कि, तुम्हारा रिश्तेदार जो मारकेल में रहता है, वह ओडिशा से लड़की भगाकर लाया है क्या? इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि वनमाली ने चाकू निकाल कर गुड्डू के पेट में मार दिया। इसके चलते आंतें तक बाहर आ गईं।
विज्ञापन
चीख सुनकर गुड्डू की बहन पूर्णिमा दौड़कर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इस पर आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके चलते दोनों भाई बहन की हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों को महारानी अस्पताल में लेकर गई, लेकिन वहां स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन