फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Naxalite woman Sujata with a bounty of Rs one crore arrested

पकड़ी गई सुजाता: एक करोड़ की इनामी नक्सली महिला गिरफ्तार, तीन दशक तक फैलाई दहशत; जानें कौन है ये कुख्यात

Thu, 17 Oct 2024 11:16 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Oct 2024 11:16 AM IST
सार

सुजाता दुर्दांत नक्सली किशन की पत्नी है, जो पिछले 3 दशक से तेलंगाना, बंगाल और बस्तर में काफी सक्रिय थी। डीकेएसजेडसी सचिव रामन्ना की मौत के बाद नक्सलियों के टॉप लीडरों ने सुजाता को बस्तर प्रभारी बनाया था।

विज्ञापन
Naxalite woman Sujata with a bounty of Rs one crore arrested
एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली महिला सुजाता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में एसआईबी की टीम ने बस्तर में आतंक मचाने वाली महिला नक्सली सुजाता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला नक्सली सुजाता पर एक करोड़ का इनाम है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सुजाता दुर्दांत नक्सली किशन की पत्नी है, जो पिछले 3 दशक से तेलंगाना, बंगाल और बस्तर में काफी सक्रिय थी। डीकेएसजेडसी सचिव रामन्ना की मौत के बाद नक्सलियों के टॉप लीडरों ने सुजाता को बस्तर प्रभारी बनाया था। केंद्रीय कमेटी सदस्य और साउथ सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज के रूप में सुजाता उर्फ मेनी बाई उर्फ जानकी का अधिकांश समय बस्तर के जंगलों में बीता है।
विज्ञापन


सुजाता बस्तर केअंदुरुनी इलाकों के बारे में काफी जानकारी रखती थी। बीजापुर के तर्रेम थाना के भट्टीगुड़ा, तुमलपाट और मीनागुट्टा के जंगलों में अक्सर सुजाता को देखा जाता था। बुधवार को तेलंगाना पुलिस ने मेहबूबनगर से सुजाता को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed