फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Minor absconded with Mahindra Thar showroom employee kept making video in Jagdalpur

Jagdalpur: महिन्द्रा थार लेकर फरार हुए नाबालिग, वीडियो बनाता रहा शो रूम कर्मचारी, पुलिस ने ऐसे जब्त की गाड़ी

Wed, 20 Mar 2024 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 06:19 PM IST
सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के महिंद्रा शो रूम में रखी थार वाहन को खरीदने के नाम पर दो नाबालिकों ने गाड़ी को तोकापाल मंगवाया, जहाँ कंपनी के कर्मचारियों को वीडियो बनाने की बात कहते हुए गाड़ी लेकर फरार हो गये।

विज्ञापन
Minor absconded with Mahindra Thar showroom employee kept making video in Jagdalpur
थार लेकर फरार हुए नाबालिग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के महिंद्रा शो रूम में रखी थार वाहन को खरीदने के नाम पर दो नाबालिकों ने गाड़ी को तोकापाल मंगवाया, जहाँ कंपनी के कर्मचारियों को वीडियो बनाने की बात कहते हुए गाड़ी लेकर फरार हो गये। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी करते हुए एक नाबालिक को धर दबोचा, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा, पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि उन्नीस लाख रूपये की महिन्द्रा थार गाड़ी को दो नाबालिकों द्वारा खरीदने के नाम पर महिन्द्रा शोरूम से गाड़ी के टेस्ट ड्राइव लेने के नाम 19 मार्च को मंगवाया, ग्राम एर्राकोट पाण्डुपारा में रूकवाकर दोनों नाबालिकों ने विडियो बनाने की बात कही। जिसके बाद कंपनी का कर्मचारी वीडियो बनाने में लग गया, जबकि नाबालिक खुद गाड़ी चलाकर मौके से वाहन को लेकर फरार हो गये। 

विज्ञापन

 

प्रार्थी ने थाना परपा पुलिस को मामले की जानकारी दिया, पुलिस ने तत्काल कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जानकारी देते हुए चारों तरफ नाका बंदी किया गया, नाबालिकों द्वारा चोरी की महिन्द्रा थार गाड़ी को तोकापाल के अन्द्रुनी ग्रामीण क्षेत्रों में लेकर घुमते रहे, पुलिस टीम के द्वारा उनका पीछा करते हुये गाड़ी को ट्रेस करते ग्राम एर्राकोट पाण्डुपारा के रास्ते छोटी पुलिया के पास महिन्द्रा थार गाड़ी दिखने पर गाड़ी का पीछा किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस को आता देख दोनों नाबालिक महिन्द्रा थार गाड़ी को रास्ते में छोड़कर भाग निकले, पुलिस ने तत्काल गाड़ी को जब्त कर थाना परपा लेकर आये, परपा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर नाबालिकों का पतासाजी किया गया, पता तलाश के दौरान टीम ने एक को पकड़ लिया, वही दुसरे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed