फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Mentally ill youth cuts his throat

Jagdalpur: मानसिक रूप से बीमार युवक ने काटा अपना गला, मेकाज अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 06 Sep 2023 12:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 06 Sep 2023 12:29 PM IST
सार

बीजापुर जिले के मोरमेट गांव में रहने वाले युवक ने बीती रात चाकू से अपना ही गला काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने युवक को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Mentally ill youth cuts his throat
मेकाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के मोरमेट गांव में रहने वाले युवक ने बीती रात चाकू से अपना ही गला काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने युवक को बेहतर उपचार के लिए बैगा गुनिया के पास ले गए। लेकिन युवक वहां से भाग निकला। जिसके बाद परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए युवक संपत की मां मड़ी शशिकला ने बताया कि उसका बेटा संपत खेती किसानी का काम करता है। करीब साल भर से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण उसका उपचार बैगा गुनिया के पास चलाया जा रहा था। इलाज के दौरान कई बार संपत घर छोड़कर जंगल भाग जाया करता था। जिसे परिजन खोजबीन करने के बाद वापस घर ले आते थे। मंगलवार की सुबह भी संपत घर से 2 किमी. दूर जंगल की ओर भाग गया, जिसके बाद परिजनों ने खोजकर उसे घर लाए। जिसके बाद उसे खाना खिलाकर उसे सुलाने के लिए कमरे में भेज दिया। रात को संपत अपनी पत्नी सुशीला, एक वर्षीय बेटी काव्या के साथ कमरे में सो रहा था, बीती रात संपत अपने कमरे से उठकर चाकू को लाया और उससे अपने गले को काट लिया। 
विज्ञापन


पति को लहूलुहान हालत में देख पत्नी ने परिजनों को आवाज लगाई, जिसके बाद घायल को गांव के ही एक बैगा गुनिया के पास ले गए, जहां युवक वहाँ से भी भाग निकला। परिजनों ने युवक को पकड़कर उसे जिला अस्पताल बीजापुर ले जाया गया। जहां घायल की खराब हालत को देखते हुए जगदलपुर मेकाज रेफर किया गया। घायल को बुधवार की सुबह मेकाज में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed