{"_id":"640ddae849de29b5aa0b8305","slug":"loss-of-crores-due-to-fire-in-nmdc-plant-in-chhattisgarh-jagdalpur-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"NMDC प्लांट में आग लगने से करोड़ों का नुकसान: कन्वेयर बेल्ट क्षतिग्रस्त, ट्रेन में नहीं हो सकेगी माल लोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NMDC प्लांट में आग लगने से करोड़ों का नुकसान: कन्वेयर बेल्ट क्षतिग्रस्त, ट्रेन में नहीं हो सकेगी माल लोडिंग
Sun, 12 Mar 2023 07:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:30 PM IST
सार
आग के चलते 15 से 20 मीटर बेल्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते देख कर्मचारियों और अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद से एनएमडीसी 4 से 5 दिन ट्रेन में माल लोडिंग नहीं करा पाएगा।
विज्ञापन
एनएमडीसी प्लांट में आग लगने के बाद निकलता धुआं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित एनएमडीसी प्लांट में रविवार को आग लग गई। इसके चलते कन्वेयर बेल्ट क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड और सीआईएसएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे में प्लांट को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद ट्रेनों में माल लोडिंग बंद हो गई है। गनीमत रही कि वहां मौजूद कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बचेली स्थित एनएमडीसी के लोडिंग प्लांट में दोपहर को रेक लोडिंग फाइनोर रोलर के पास वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान उसकी चिंगारी से आग भड़क गई और उसने कन्वेयर बेल्ट को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते 15 से 20 मीटर बेल्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते देख कर्मचारियों और अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद से एनएमडीसी 4 से 5 दिन ट्रेन में माल लोडिंग नहीं करा पाएगा।
विज्ञापन