फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   lights off in half city due to short circuit caused by snake in 11 KV line in jagdalpur

सांप ने की शहर की बत्ती गुल: 11 केवी के ट्रांसफार्मर में लगे तार पर चलने से हुआ शार्ट सर्किट; आधा बस्तर बेहाल

Fri, 26 May 2023 03:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 26 May 2023 03:51 PM IST
सार

बिजली विभाग को पता चला कि मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया। उसे ढूंढते हुए कर्मचारी केंद्रीय विद्यालय के पीछे लगे 11 केवी के हाई वोल्टेज लाइन तक पहुंच गए। जांच के दौरान वहीं से तकनीकी खराबी का पता चला। 
 

विज्ञापन
lights off  in half city due to short circuit caused by snake in 11 KV line in jagdalpur
सांप के कारण हुए शार्ट सर्किट से आधे शहर की बत्ती गुल। - फोटो : संवाद

विस्तार

भीषण गर्मी का दौर नौपता शुरू होने के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक सांप ने आधे शहर की बत्ती गुल कर दी। पढ़ने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन है सही। सांप 11 केवी के मुख्य ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ गया। इसके बाद एक तार से दूसरे पर जाने लगा, तभी शार्ट सर्किट हो गया। इसके चलते शहर आधे हिस्से में लाइट चली गई। हालांकि सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांप को निकालकर सप्लाई बहाल की गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर में शुक्रवार को अचानक से कई इलाकों में लाइट चली गई। काफी देर तक लाइट नहीं आई तो ऑनलाइन शिकायतों के साथ ही विभाग के फोन भी बजने लगे। इस पर बिजली विभाग को पता चला कि मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया। उसे ढूंढते हुए कर्मचारी केंद्रीय विद्यालय के पीछे लगे 11 केवी के हाई वोल्टेज लाइन तक पहुंच गए। जांच के दौरान वहीं से तकनीकी खराबी का पता चला। 
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, सांप के कारण 11 केवी की हाई वोल्टेज लाइन में शार्ट सर्किट हो गया था। जिसके चलते वहां लगा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्य सप्लाई लाइन की मरम्मत की और सांप को वहां से बाहर निकाला। इसके बाद बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed