फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Lalbagh ground being decorated for PM public meeting

Jagdalpur: PM की जनसभा के लिए सज रहा लालबाग मैदान, विशाल वाटर प्रुफ डोम तैयार, तीन अक्टूबर को मोदी का दौरा

Sat, 30 Sep 2023 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Sep 2023 08:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में किसी भी तरह की कमी न होने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें भाजपा के सभी बडे़ नेताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है। 

विज्ञापन
Lalbagh ground being decorated for PM public meeting
PM की जनसभा के लिए सज रहा लालबाग मैदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा के लिये लालबाग मैदान सज रहा है। जहां से तीन अक्टूबर को पीएम मोदी बस्तर की जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा को सुनने आने वाले लोगों के लिये व्यापक इंतज़ाम किये जा रहे हैं। जिसके लिये तीन विशाल डोम बनाने का काम जोर-शोर से जारी है। बार-बार बिगड़ते मौसम को ध्यान में रखते हुये तीनों डोम वाटर प्रुफ होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुये लोगों के बैठने के लिये लालबाग मैदान के बड़े हिस्से को घेरा गया है। सुरक्षा के बेहद सख़्त इंतज़ाम किये गये हैं।

विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा लालबाग मैदान में वर्ष 2018 को हुई थी। भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्साह से मोदी के बस्तर आगमन और उनकी आमसभा की तमाम तैयारियों को पूरा करने जुटी है। सभा में आने के लिये सभी समाज के प्रमुखों से भेंट कर भाजपा के नेता, पदाधिकारी आमंत्रण पत्र देकर समूचे समाज को ससम्मान आमंत्रित कर रहे हैं। वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों से जीवंत संपर्क बनाकर सभा के लिये निमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा के बड़े नेता बैठकें कर संपन्न कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में किसी भी तरह की कमी न होने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें भाजपा के सभी बडे़ नेताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा ऐतिहासिक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed