फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   kirandul-visakhapatnam route disrupted due to goods train derailment in chhattisgarh dantewada

छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी डिरेल: दंतेवाड़ा में किरंदुल-विशाखापट्नम रूट दो घंटे रहा बंद, लौह अयस्क लेकर जा रही थी

Sat, 06 May 2023 03:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 06 May 2023 03:04 PM IST
सार

केके रेललाइन पर दंतेवाड़ा और किरंदुल के बीच इससे पहले भी कई बार मालगाड़ी डिरेल हो चुकी है। ज्यादातर मामलों में नक्सली वारदात सामने आती है। ऐसे में इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ है या फिर तकनीकी खराबी के चलते हुआ है, इसकी जांच हो रही है। 
 

विज्ञापन
kirandul-visakhapatnam route disrupted due to goods train derailment in chhattisgarh dantewada
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लौह अयस्क से भरी एक मालगाड़ी शनिवार को डिरेल हो गई। इसके चलते किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस जवानों के साथ रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेल मार्ग बहाल किया गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक मार्ग बंद रहा। हादसा केके रेललाइन पर हुआ है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। इसे लेकर जांच जारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी शनिवार सुबह किरंदुल से विशाखापट्नम के लिए निकली थी। इस दौरान बचेली में खंभा नंबर 434 के पास मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। हादसे के बाद लोको पायलट ने इसकी जानकारी रेलवे को दी। सूचना मिलने पर जवानों के साथ ही रेलवे कर्मचारी पहुंच गए और वैगन को वापस पटरी पर लाने की जद्दोजहद शुरू हुई। 
विज्ञापन




करीब दो घंटे बाद रेलवे की यातायात व्यवस्था को बहाल किया जा सका। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। केके रेललाइन पर दंतेवाड़ा और किरंदुल के बीच इससे पहले भी कई बार मालगाड़ी डिरेल हो चुकी है। ज्यादातर मामलों में नक्सली वारदात सामने आती है। ऐसे में इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ है या फिर तकनीकी खराबी के चलते हुआ है, इसकी जांच हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed