फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jail for a young man who misdeed a girl on the pretext of marriage

Jagdalpur: शादी का झांसा देकर युवती से पांच वर्ष तक किया दुष्कर्म, शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 11 Mar 2023 05:46 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 05:46 PM IST
सार

पीड़िता के रिपोर्ट पर बोधघाट पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती के साथ पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। लेकिन पीड़िता के शादी करने की बात पर आना-कानी कर रहा था।

विज्ञापन
Jail for a young man who misdeed a girl on the pretext of marriage
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र के हाटकचोरा अब्दुल कलाम वार्ड निवासी युवक के द्वारा एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर 5 वर्ष तक दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। जिससे आहत पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की हाटकचोरा निवासी विधान बर्मन 22 वर्ष जो की मोबाईल दुकान का संचालन करता था। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। जिसे शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


युवती के द्वारा बार बार शादी करने के की बात पर  युवक ने शादी करने से मना कर दिया। जिससे परेशान पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed