फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jagdalpur police arrested four accused of shoplifting from Dhamtari

1354 किमी का सफर तय कर पहुंचे चोरी करने: जगदलपुर में चार दुकानों में किया हाथ साफ, धमतरी से चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 05:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 16 May 2023 05:42 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वह ऑटो से घूम-घूमकर पूरे शहर में रेकी किया करते थे। इसके बाद मौका मिलने पर रात को चोरी करते और ऑटो से भाग जाते। आरोपियों ने अपने रुकने का कोई ठिकाना भी नहीं बनाया था। चारों आरोपी ऑटो में ही सोया करते थे और उसी में रहते थे। 

विज्ञापन
Jagdalpur police arrested four accused of shoplifting from Dhamtari
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की जगदलपुर पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। पकड़े गए चोरों ने एक दिन पहले ही चार दुकानों को निशाना बनाया था। इन सभी की गिरफ्तारी धमतरी से की गई है। पकड़े गए आरोपी ऑटो में घूम-घूमकर रेकी करते और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के मोबाइल और नकदी बरामद की है। खास बात यह है कि आरोपी करीब 1354 किमी का सफर तय कर बस्तर में चोरी करने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि, रविवार देर रात शहर में अलग-अलग जगह स्थित चार बड़ी दुकानों लक्ष्मी अन्न भंडार, अमन मोबाइल, चांडक सुपर मार्ट और एसएस ट्रेडर्स में चोरी हुई थी। चोर इन दुकानों के गल्ले में रखे रुपये और मोबाइल लेकर भाग निकले थे। चोरी के लिए पेचकस का इस्तेमाल किया गया था। इससे शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। चोरों की पूरी हरकत दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। अगले दिन जब चोरी का पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसके बाद आरोपियों की शिनाख्त हो गई। पहचान सामने  आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को धमतरी से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में मो. राशिद, मो. सलमान, जॉन मोहम्मद और सुखदेव सिंह शामिल है। चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के 12 हजार रुपये और तीन मोबाइल करीब 2.60 लाख रुपये के बरामद किए हैं। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed