फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Crime News Accused Son Arrested for Killing Mother and Brother in Jagdalpur News in Hindi

Jagdalpur Crime News: सनकी बेटे की करतूत, राशन देने गई थी मां... बातचीत में बढ़ा विवाद तो भाई को रॉड से मारा

Tue, 13 Aug 2024 07:53 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 07:53 AM IST
सार

Chhattisgarh Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक सनकी बेटे ने देर रात मां पर हमला कर दिया। हमले में मां और भाई की मौत हो गई है। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Crime News Accused Son Arrested for Killing Mother and Brother in Jagdalpur News in Hindi
मां-भाई की हत्या करने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल में सोमवार को एक सनकी बेटे ने खाना देने आई मां और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में भाई की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल मां ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि 12 अगस्त को नकटी सेमरा गांव में राइस मिल के पीछे में रिक्की दास पिता रतन दास 39 साल पिछले तीन साल से एक सीट वाले मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे करीबन आठ साल पहले उसे छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन


आरोपी पहले राजधानी बस में कंडक्टरी का काम भी करता था। जिसे वह लगभग 12 साल पहले ही छोड़ दिया था। कोई काम नहीं करने के कारण घर वालों से अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी, बच्चे, माँ सबने आरोपी रिक्की दास को अकेले छोड़ दिया था, जिससे वह डिप्रेशन में रहने लगा और  मानसिक रूप से तनाव में हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां ने भी उसे नकटी सेमरा के घर में छोड़ दिया था। आर्थिक तंगी होने से हमेशा ही गुस्सा में रहता था। आरोपी को अक्सर उसकी मां ही राशन देने जाती थी। 12 अगस्त को भी आरोपी रिक्की दास की मां चप्ला दास 60 वर्ष निवासी हाटकचोरा अपने बहन के बेटे देवानंदा हीरा 30 वर्ष निवासी मलकानगिरी के साथ आरोपी को राशन देने के लिए गई थी।


करीब चार बजे आरोपी ने खाना देने आई मां को पुरानी बातों पर खुन्नस निकालते हुए विवाद करने लगा। उसी दौरान साथ में खड़ा चचेरा भाई देवानंदा द्वारा लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कहने पर आरोपी ने उसे लोहे के मोटे पाइप से देवानंदा को सिर पर वार कर हत्या कर दिया। अपनी मां को भी जान से मारने की नियत से उसके भी सिर पर वार किया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए धारा 103.1, 238 BNS मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed