{"_id":"63fdc1a5582adc61d00a9fc5","slug":"girl-arrested-with-more-than-10-kg-of-ganja-in-jagalpur-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagalpur: 10 किलो से ज्यादा गांजा के साथ एक लड़की गिरफ्तार, ओडिशा से बस में लेकर आ रही थी बस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagalpur: 10 किलो से ज्यादा गांजा के साथ एक लड़की गिरफ्तार, ओडिशा से बस में लेकर आ रही थी बस्तर
Tue, 28 Feb 2023 02:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:26 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि गांजा जब्त कर लड़की के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। लड़की से भी पूछताछ की गई है। वह गांजा लेकर ओडिशा से आ रही थी। पूछताछ के बाद लड़की को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
गांजे के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी लड़की।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने 10 किलो से ज्यादा गांजा के साथ एक लड़की को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी लड़की ओडिशा से एक बैग में गांजा लेकर बस से बस्तर आ रही थी। बरामद गांजा की कीमत करीब 102500 रुपये बताई जा रही है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से 26 फरवरी को जगदलपुर की ओर आ रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस में एक संदिग्ध लड़की बैठी है। उसके पास मौजूद बैग में गांजा है। इस पर पुलिस ने ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 पर नाकाबंदी लगा दी। इसी दौरान मनीष ट्रेवेल्स की बस आती दिखाई दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बस को रोककर चेकिंग की तो बताए गए हुलिये के अनुसार एक लड़की बस में बैठी दिख गई। पूछताछ में लड़की ने अपना नाम उर्मिला हन्तल (18) बताया। वह ओडिशा के ही सिमलीगुड़ा उमर साई थाना जिला कोरापुट की रहने वाली थी। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी में पुलिस को 10.310 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन