{"_id":"66346e1d7fe1633206087d3d","slug":"furniture-businessman-commits-suicide-by-setting-himself-on-fire-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: फर्नीचर व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने खुद को आग के हवाले किया, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: फर्नीचर व्यापारी ने अपनी दुकान के सामने खुद को आग के हवाले किया, उपचार के दौरान हुई मौत
Fri, 03 May 2024 10:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 03 May 2024 10:25 AM IST
सार
कोंडागांव जिले के जय स्तंभ चौक में स्थित फर्नीचर दुकान के संचालक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव जिले के जय स्तंभ चौक में स्थित फर्नीचर दुकान के संचालक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगा ली। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए कोंडागांव के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेकाज भेजा गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया, शव को पोस्टमार्टम के बाद कोंडागांव भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि मेन रोड कोंडागांव निवासी जितेंद्र गोलछा (48) गुरुवार की रात अपने घर आए। जहां परिवार के सभी लोग सो रहे थे, जितेंद्र घर से 500 मीटर दूरी पर स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान पर पहुंचे और खुद को आग लगा ली। जब आसपास के लोगों ने उन्हें देखा तो उन्होंने दौड़कर आग बुझाई और इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मेकाज ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन