फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Fire broke out in grocery shop in Jagdalpur

Jagdalpur: किराना दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

Sat, 20 Jul 2024 09:02 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 20 Jul 2024 09:02 AM IST
सार

घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और किराना दुकान में लगी आग को काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Fire broke out in grocery shop in Jagdalpur
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र के मूली में रहने वाले रोहित की दुकान में अचानक से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घरवालों से लेकर आस-पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की। हालांकि तब तक दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ग्राम मूली चौक के पास रोहित रोटरेला (28 वर्ष) पिता संतोष ने बताया कि उन्नति किराना दुकान में भीषण आग लगी है, वहीं आसपास के लोग आग बुझाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और किराना दुकान में लगी आग को काबू पा लिया गया, दुकान के मालिक रोहित रोटरेला से पूछने पर बताया कि शायद शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है, जिसमें दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed