{"_id":"670cc964f81a4f49ae038649","slug":"fire-broke-out-in-a-gift-shop-last-night-goods-worth-lakhs-destroyed-in-jagdalpur-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: गिफ्ट दुकान में बीती रात लगी आग, लाखों का माल हुआ स्वाहा, दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: गिफ्ट दुकान में बीती रात लगी आग, लाखों का माल हुआ स्वाहा, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Mon, 14 Oct 2024 01:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:12 PM IST
सार
कोंडागाँव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के विश्रामपुरी चौक में स्थित एक गिफ्ट दुकान में बीती रात आग लगने के चलते लाखों का माल जल गया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुँच आग को बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन
आग से लाखों का माल राख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोंडागाँव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के विश्रामपुरी चौक में स्थित एक गिफ्ट दुकान में बीती रात आग लगने के चलते लाखों का माल जल गया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुँच आग को बुझाने में जुट गई, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि विश्रामपुरी चौक में बने काम्प्लेक्स में नाग गिफ्ट कार्नर दुकान संचालित किया जाता था, रोजाना की तरह दुकान संचालक अपनी दुकान को बंद करने के बाद अपने घर चला गया, जहाँ बीती रात करीब 1 बजे के लगभग लोगों ने उसके दुकान में आग लगने की बात बताई, जहाँ दुकान संचालक मौके पर पहुँचे, वही इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम के साथ ही फायर बिग्रेड की टीम भी आ पहुँची, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन
वहीं आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, वही दुकान में रखे सामानों के जलने के कारण लाखो के नुकसान के साथ ही 12 से 15 लाख का सामान जलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन