{"_id":"647732c3b2b01615f900df88","slug":"discussion-on-18-agendas-in-nagar-nigam-mayor-in-council-meeting-in-jagdalpur-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: मेयर इन काउंसिल की बैठक में 18 एजेंडों पर चर्चा, आठ को स्वीकृत कर सामान्य सभा में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: मेयर इन काउंसिल की बैठक में 18 एजेंडों पर चर्चा, आठ को स्वीकृत कर सामान्य सभा में भेजा गया
Wed, 31 May 2023 05:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 31 May 2023 05:12 PM IST
सार
बैठक में डूबान क्षेत्रों में बड़े नालों का निर्माण, 48 वार्डों में पक्की सड़कों का निर्माण, निगम की कुछ दुकानों को बेचने व किराए पर देने सहित शहर के विकास के लिए अन्य मुददों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
जगदलपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें निगम के महापौर, आयुक्त एमआईसी सदस्य और निगम के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने, शहर विकास समेत कई अहम मुद्दों को लेकर 18 एजेंडों की विस्तृत चर्चा की गई। वहीं आठ विषय को स्वीकृत कर सामान्य सभा मे भेजा गया है।
विज्ञापन
बैठक में डूबान क्षेत्रों में बड़े नालों का निर्माण, 48 वार्डों में पक्की सड़कों का निर्माण, निगम की कुछ दुकानों को बेचने व किराए पर देने सहित शहर के विकास के लिए अन्य मुददों पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी एमआईसी बैठक में प्रस्तुत करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, उदय नाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन