फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Deepak Baij said Crime in the state is beyond tolerance criminals are unbridled in Jagdalpur

Jagdalpur: दीपक बैज बोले- प्रदेश में अपराध बर्दाश्त से बाहर, अपराधी बेलगाम, मुख्यमंत्री से नहीं संभल रही सरकार

Mon, 14 Oct 2024 04:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 04:39 PM IST
सार

संभाग मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा आज छत्तीसगढ़ प्रदेश की क़ानून व्यवस्था दिनो दिन और बिगड़ते जा रही है। 

विज्ञापन
Deepak Baij said Crime in the state is beyond tolerance criminals are unbridled in Jagdalpur
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभाग मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा आज छत्तीसगढ़ प्रदेश की क़ानून व्यवस्था दिनो दिन और बिगड़ते जा रही है, सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई हैं, अब तो हत्या अपराध की घटनाये बर्दास्त के बाहर हो गयी है।सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है, मुख्यमंत्री से सरकार नहीं सम्भल रही गृहमंत्री से गृह विभाग, राज्य मे जनता इतनी मजबूर हो गई की अपराधियों का हिसाब खुद करने पर आमादा है,लोहारीडीह और अंबिकापुर मे यही हुआ,राज्य मे अपराधी इतने ज्यादा बेलगाम हो चुके है की उनसे अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं,सूरजपुर आज का जिता जागता उदाहरण है।

विज्ञापन


सूरजपुर मे एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और उसकी पुत्री की निमर्म हत्या दी गई, अपराधी कबाड़ी का काम करता है पुलिस ने उसके यहाँ रेड मारा और अपराधी ने सीधे पुलिस वाले के घर पहुंच कर उसकी पत्नी पुत्री को जान से मार डाला कुल मिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त कर देना चाहिए, दीपक बैज ने कहा पुलिस अपराध तो रोक नहीं पा रही उलटे निर्दोष लोगो को प्रताड़ित कर रही अर्जुन्दा मे एक निर्दोष युवक की इतनी पिटाई की गयी की उसके हालत को देखकर उसके पिता की मृत्यु हो गयी, कवर्धा के लोहारीडीह मे पुलिस की लापरवाही से तीन लोगो की मौत हो गयी, एक की हत्या हुई उसके विरोध मे दूसरे की हत्या उसके घर मे जला कर कर दी गयी तीसरे प्रशांत साहू की हत्या पुलिस कस्टडी मे हो गयी,वही लोहारीडीह मे अपनी नाकामी पर पर्दा डालने पुलिस ने 167 लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


सूरजपुर में पुलिस के प्रधान आरक्षक के पत्नी और पुत्री की नृशंस हत्या करके घर से 5 किमी दूर सड़क किनारे फेक दिया जाता है, प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है, डरी सहमी हुई है।भाजपा के 10 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं, श्री बैज ने कहा,सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते है इसलिये अपराधियों का हौसला बुलंद है। आज एक 4 साल की छोटी भिलाई की बच्ची हो या फिर रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक 50 साल की महिला हो सब के साथ दुष्कर्म हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इस प्रदेश में कोई भी उम्र की बेटियां एवं महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। हाल ही में को सीतापुर में एक नाबालिग मार्केट से घर लौट रही से गैंग रेप की घटना होती है।रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक 50 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है, दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा जाता है और सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया, बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई और यहां पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है, बस्तर, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर,अंबिकापुर एवं राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की घटनाओं से महिलायें भयभीत है। महिलायें घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, भिलाई में 5 जुलाई को 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई।क्या अब प्रदेश की महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिये हर बार आंदोलन करने पर ही ये सरकार उस मामले की जांच या कार्यवाही करेंगी

रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आना-कानी करती रही मीडिया की दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया।जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हुआ।कोण्डागांव में नाबालिक से बलात्कार, नारायणपुर के सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ यौन शोषण, राजिम में 2 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना, भिलाई में नाबालिक एवं 5 साल की बच्ची के साथ रेप, रायगढ़ में मुक-बधिर महिला के साथ बलात्कार। जशपुर, केशकाल, पखांजूर दुर्ग, राजधानी रायपुर और रायगढ़, सक्ती, अंबिकापुर में लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही है।


प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा,बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का खोखला नारा देने वाले अपराधियों को बचा रही है।पीड़ित महिलाएं हिम्मत करके थाना एफआईआर दर्ज करवाने जाती है तो रिपोर्ट दर्ज करने के बाजाय उन्हें जजील किया जाता है। जिससे पीड़ित महिलाएं आत्महत्या तक कर लेती है, प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटना प्रदेश के लिये चिंता का विषय बन गयी है। आज खेत में काम करने वाली महिलाएं, बस में सफर करने वाली महिलाएं, घर में रहने वाली महिलाएं, अस्पताल में महिलाएं, स्कूल कॉलेज जाने वाली बेटियां, कही पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है।पुलिस और प्रशासन आरोपी को बचाने में लगे रहते है और पीड़ित महिला को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।बेहद शर्म की बात है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed