फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   CRPF head constable commits suicide by shooting himself police busy investigating incident in Jagdalpur

Jagdalpur: सीआरपीएफ के प्रधान आरक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Aug 2024 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Aug 2024 08:07 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के 195 बटालियन मुख्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने कृष्ण जन्माष्टमी की सुबह अपने रायफल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली, इस घटना से कैप में हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन
CRPF head constable commits suicide by shooting himself police busy investigating incident in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के 195 बटालियन मुख्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने कृष्ण जन्माष्टमी की सुबह अपने रायफल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली, इस घटना से कैप में हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बारसूर थाना प्रभारी ने बताया कि थाना बारसूर क्षेत्र के अंतर्गत सीआरपीएफ 195 बटा. मुख्यालय बारसूर में पदस्थ सीआरपीएफ प्र.आर. विपिन्द्र चन्द्र 195 बटालियन के सी कम्पनी में पदस्थ थे, रोजाना की तरह सोमवार की सुबह अपने बैरक पहुंचे, जहाँ प्रधान आरक्षक ने अपने एके 47 रायफल को निकाल कर अपने गले में फायर कर दिया। 
विज्ञापन


गोली की आवाज आते ही कैम्प में हड़कंप मच गया, वहीं जिस बैरक से गोली चलने की आवाज आई, साथी उस बैरक में पहुँचे, जहाँ प्रधान आरक्षक लहूलुहान जमीन में पड़ा हुआ था। बेहतर उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ प्रधान आरक्षक ने दम तोड़ दिया। मृतक प्रधान आरक्षक के परिजनों को घटना के बारे मे सूचित कर दिया गया है, इसके अलावा पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed