फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh naxalites beat businessman to death in sukma

नक्सलियों ने व्यापारी की पीट-पीटकर ली जान: पुलिस को सामान देने का लगाया आरोप, दो साथियों संग गया था बाजार

Sun, 09 Apr 2023 01:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Apr 2023 01:08 PM IST
सार

तीनों पालामड़गु इलाक़े में किराना व अन्य सामग्री लेकर व्यापार करने पहुंचे थे। वहां सामान बेचने के बाद तीनों शनिवार रात बाइक से लौट रहे थे, इसी दौरान अंतिम कुमारपारा में ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद नक्सलियों ने उन्हें रोक लिया। तीनों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन
chhattisgarh naxalites beat businessman to death in sukma
पिटाई से घायल व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने शनिवार देर रात फिर उत्पात मचाया है। किराना सामान बेचने के लिए गांव में पहुंचे एक व्यापारी की जान ले ली। व्यापारी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर गया था। रास्ते में नक्सलियों ने रोक लिया और तीनों को जमकर पीटा। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि बाकी दोनों व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों ने व्यापारियों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोरनापाल से तीन व्यापारी प्रधान सुनानी, गोपाल बघेल और प्रदीप बघेल तीनों व्यापारी हैं। तीनों पालामड़गु इलाक़े में किराना व अन्य सामग्री लेकर व्यापार करने पहुंचे थे। वहां सामान बेचने के बाद तीनों शनिवार रात बाइक से लौट रहे थे, इसी दौरान अंतिम कुमारपारा में ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद नक्सलियों ने उन्हें रोक लिया। तीनों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। तीनों ने मना भी किया, पर नक्सलियों ने नहीं माना। 
विज्ञापन


तीनों को जमकर पीटने के बाद नक्सली वहां से चले गए। उनकी बाइक भी तोड़ डाली। इसके बाद तीनों पैदल ही दोरनापाल की ओर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रदीप बघेल ने दम तोड़ दिया। किसी तरह दोनों साथी व्यापारी अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात करीब 10 बजे प्रदीप को अस्पताल लेकर आई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। इसके बाद वे भी पहुंच गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed