{"_id":"63f222373d72acab8000e38e","slug":"chhattisgarh-naxalite-set-fire-to-vehicles-engaged-in-road-construction-in-kanker-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहन फूंके; सात दिन पहले हुई मुठभेड़ में पुलिस के दावे को बताया झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहन फूंके; सात दिन पहले हुई मुठभेड़ में पुलिस के दावे को बताया झूठा
Sun, 19 Feb 2023 06:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Feb 2023 06:50 PM IST
सार
एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिस जगह आगजनी हुई है, वो बेहद दुर्गम इलाका है। ठेकेदार को बिना सुरक्षा काम करने से मना किया गया था, उसके बावजूद उसने ऐसा किया, जिसके कारण नक्सली इस घटना को अंजाम दे पाए।
विज्ञापन
कांकेर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहन जलाए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने शनिवार शाम सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों में आग लगा दी। इसके चलते दो जेसीबी सहित एक एजॉक्स मशीन खाक हो गई। मशीन की कीमत करीब 1.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार बिना सुरक्षा के ही नक्सल प्रभावित इलाके में काम करा रहा था। वहीं नक्सलियों ने सात दिन पहले हुई मुठभेड़ में पुलिस के दावे को झूठा बताया है। नक्सलियों का कहना है कि उनका एक भी साथी घायल नहीं है। जबकि दो जवानों के घायल होने का दावा किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, परतापुर थाना क्षेत्र के मिंडी में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। यह सड़क कामतेड़ा से गट्टा काल तक पिछले साल से बन रही है। जिसका नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर पहले उन्होंने बैनर भी लगाया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को 150 नक्सली वहां पहुंच गए। वहां नक्सलियों ने तीनों वाहन में आग लगा दी और करीब डेढ़ घंटे बैठक भी की। मौके पर मौजूद चालक और मजदूरों को काम नहीं करने की धमकी भी नक्सलियों ने दी है। इसके बाद वहां से चले गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर नक्सलियों की उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी ने पर्चा जारी किया है। सुखदेव कौडो सचिव की ओर से 15 फरवरी को जारी इस पर्चे में दो फरवरी को हुई मुठभेड़ को लेकर बात लिखी गई है। नक्सलियों ने दावा किया है कि अलदंड के जंगलों में हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं। उन्हें पुलिसकर्मी उठाकर ले गए। वहीं पुलिस के चार नक्सलियों के घायल होने के दावे को उन्होंने झूठा बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि किसान जगन के घर आए तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा और उनकी पिटाई कर बंधक बना रखा है।
विज्ञापन