फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   naxalite fled after saving their lives in an encounter with jawans in bijapur

Chhattisgarh: जवानों से मुठभेड़ में जान बचाकर भागे नक्सली, कई के मारे जाने का दावा, कुछ संदिग्ध हिरासत में

Wed, 08 Feb 2023 05:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Feb 2023 05:23 PM IST
सार

अफसरों के मुताबिक, मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की भी संभावना है। ऐसे में वहां सर्चिंग जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं। उनके कैंप लौटने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
naxalite fled after saving their lives in an encounter with jawans in bijapur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा बार्डर पर मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 40 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है। जवानों ने मौके से विस्फोटक सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। मुठभेड़ तर्रेम थाना क्षेत्र में हुई है। 

विज्ञापन


नक्सलियों की मौजूदगी पर हुए थे रवाना
जानकारी के मुताबिक, थाने से मंगलवार को डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल ऑपरेशन पर रवाना हुई थी। सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के उधम सिंह और अन्य नक्सली गुंडम गांव के जंगल में मौजूद हैं। सर्चिंग के दौरान शाम करीब 5 बजे गुंडम के जंगलों से पहले ही घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाब दिया। 
विज्ञापन


विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद 
दोनों ओर से करीब 40 मिनट तक फायरिंग चलती रही। इस दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो मौके से विस्फोटक पदार्थ, डेटोनेटर, नक्सल कैंप की सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं। इस दौरान जवानों ने कुछ संदिग्धों को भी पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed