फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Election 2023: EVM and VVPAT centers were set up to make voters aware in Jagdalpur

Chhattisgarh Election 2023: चुनाव से पहले आईपीएस अफसर ने किया मतदान, फिर ली सेल्फी; आप भी कर सकते हैं वोटिंग

Thu, 27 Jul 2023 05:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jul 2023 05:09 PM IST
सार

Chhattisgarh Election 2023: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जगदलपुर में जागरूकता शिविर लगाया गया है। इसमें ईवीएम और वीवीपैट मशीन को लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिला कार्यालय में लगाए गए इस कैंप में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने प्रतीकात्मक वोट दिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023: EVM and VVPAT centers were set up to make voters aware in Jagdalpur
जगदलपुर में लगे जागरूकता मतदान केंद्र में जानकारी लेने पहुंचे कलेक्टर और एसपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जगदलपुर में जागरूकता शिविर लगाया गया है। इसमें ईवीएम और वीवीपैट मशीन को लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिला कार्यालय में लगाए गए इस कैंप में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने प्रतीकात्मक वोट दिया और इसके बाद सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली। इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के.भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट मशीन व मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट व सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रदर्शन केंद्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत समावेशी, सुगम व सहभागी निर्वाचन के लिए जनसामान्य को जानकारी दी जा रही है। वीवीपैट व्यवस्था के तहत वोट डालने के तुरंत बाद कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर्ची पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उनका नाम और चुनाव चिन्ह छपा होता है। यह पर्ची वीवीपैट के स्क्रीन पर वोटर को 7 सेकेण्ड तक दिखने के पश्चात वीवीपैट के बॉक्स में कटकर गिरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed