{"_id":"66744ebebc99c8d5180f503c","slug":"chhattisgarh-deo-suspend-br-baghel-will-be-the-new-in-charge-district-education-officer-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh DEO Suspend: शिक्षा विभाग का एक्शन, बीआर बघेल होंगे नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh DEO Suspend: शिक्षा विभाग का एक्शन, बीआर बघेल होंगे नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी
Thu, 20 Jun 2024 09:16 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:16 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भ्रष्टाचार पर सरकार ने कड़ा एक्शन लिया। प्रभारी डीईओ भारती प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। बीआर बघेल नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गुरुवार की शाम को बस्तर जिले में तैनात जिला शिक्षा अधिकारी को कोविड के दौरान किये गए गड़बड़ी को लेकर निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही बलिराम बघेल को नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बस्तर जिले में तैनात जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के द्वारा कोविड 2019 के समय केंद्रीय भंडार नेकाफ एवं एनसीसीएफ के माध्यम से सूखा राशन खरीदी के दौरान क्रय नियमों के विरुद्ध खरीदी गई थी, इस मामले को लेकर जांच भी चल रही थी।
विज्ञापन
जहां गुरुवार को जारी आदेश में भारती प्रधान को दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्हें छत्तीसगढ़ सेवा नियम के तहत निलंबित करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बस्तर में भेजा गया है। वहीं इस कार्यवाही के बाद बलिराम बघेल को बस्तर के नए जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन