{"_id":"644d1a576dc80da8110355b9","slug":"chhattisgarh-businessman-committed-suicide-after-troubled-by-his-wife-harassment-in-jagdalpur-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से तंग व्यापारी ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है; डेढ़ साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से तंग व्यापारी ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है; डेढ़ साल बाद गिरफ्तार
Sat, 29 Apr 2023 06:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Apr 2023 06:53 PM IST
सार
पुलिस ने व्यापारी की आरोपी पत्नी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पति के खुदकुशी करने के बाद से वह फरार चल रही थी। उसके खिलाफ बेटे ने ही थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद जांच में पति को प्रताड़ित करने की बात सामने आई। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने पत्नी से तंग आकर जान दे दी। ज्यादा मात्रा में बीपी की दवाइयां खाने से उसकी मौत हो गई। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में व्यापारी ने अपनी पत्नी के ऊपर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद व्यापारी के बेटे ने अपनी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में करीब डेढ़ साल बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वृंदावन कॉलोनी, साईं मंदिर गली निवासी व्यापारी एल त्रिनाथ राव को 16 दिसंबर 2021 की सुबह बेहोशी की हालत में एमपीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसी दिन शाम को उनकी मौत हो गई। इसके तीन दिन बाद उनके बेटे एल. सुधीर राव ने पुलिस को बताया कि पिता के कमरे से मिले उनके पर्स में एक सुसाइड नोट मिला है। तेलगु में मिले इस सुसाइड नोट में लिखा है कि एल त्रिनाथ ने अपनी पत्नी एल. पद्मा राव से परेशान होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सुसाइड नोट में लिखा था कि पत्नी की शारीरिक और मानिसिक प्रताड़ना से तंग आकर जान दे रहा हूं। पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी। प्रेस नोट में पत्नी को कठोर सजा देने की बात कही गई। पुलिस ने सुसाइड नोट की हेडराइंटिंग की जांच कराई तो वो सही निकला। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू की। इससे पहले ही आरोपी महिला भाग निकली। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और शनिवार को उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन