फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh bijapur cmho suspended on fake appointments

फर्जी नियुक्तियों पर CMHO निलंबित: स्वीकृत पदों से ज्यादा पर की थी भर्तियां, कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त

Tue, 14 Feb 2023 12:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Feb 2023 12:58 PM IST
सार

सीएमएचओ के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उलंघन माना गया हैं। निलंबन अवधि में डॉ. भारती का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश अवर सचिव राजेन्द्र सिंह गौर ने जारी किए हैं।

विज्ञापन
chhattisgarh bijapur cmho suspended on fake appointments
महानदी भवन, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीएमएचओ रहे डॉ. सुनील भारती को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक और संयोजिका सहित 16 पदों पर अवैधानिक रूप से कर्मचारियों की नियुक्तियां की थीं। इसकी जांच के बाद जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए पहले ही सभी 16 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी थी। इस मामले में जांच जारी थी, जिसके बाद सीएमएचओ पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Bijapur: स्वास्थ्य विभाग के 16 कर्मचारियों की सेवा समाप्त, इसमें आया से लेकर संयोजक तक शामिल
विज्ञापन


पूर्व सीएमएचओ सुनील भारती ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, फार्मासिस्ट ग्रेड -02, लैब असिस्टेंट, वार्ड ब्याय, वार्ड आया सहित अलग-अलग पदों पर भर्तियां की थीं। इसके बाद इन भर्तियों पर सवाल उठने लगे थे। मामले की शिकायत बस्तर कमिश्नर और कलेक्टर से की गई। इस पर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा जांच टीम का गठन कर दिया। टीम ने जांच के बाद अपना प्रतिवेदन प्रशासन को सौंप दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि, डॉ. सुनील भारती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर के द्वारा शासन की अनुमति की प्रत्याशा में कुल छह ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका के पदों और 10 अन्य पदों पर प्रतीक्षा सूची से जारी नियुक्ति आदेश विधिक सम्मत नहीं हैं। ऐसे पद भविष्य में सीधी भर्ती से भरे जाने योग्य थे। इस अवैधानिक कृत्य के लिए डॉ. सुनील भारती पूरी तरह से जवाबदेह हैं। डॉ. सुनील भारती को निलंबित किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed