फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chaitra Navrati 2023 Registration started for lighting the lamp in Danteshwari temple

Jagdalpur: दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्वलन के लिए पंजीकरण शुरू, चैत्र 'नवरात्रि' पर इस दिन होगा महाष्टमी हवन

Sun, 12 Mar 2023 01:29 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 01:29 PM IST
सार

दंतेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के लिए दीप प्रज्वलन हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन शुरू हो गया है। 22 मार्च को चैत्र नवरात्र आरंभ के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। महाष्टमी हवन 29 मार्च को होगा।

विज्ञापन
Chaitra Navrati 2023 Registration started for lighting the lamp in Danteshwari temple
दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्वलन के लिए पंजीकरण शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

जगदलपुर स्थित दंतेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के लिए दीप प्रज्वलन हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन शुरू हो गया है। शनिवार 11 मार्च को शुभारंभ करते हुए टेंपल स्टेट कमेटी के सचिव एवं तहसीलदार पुष्पराज पात्र, लोहंडीगुड़ा तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव सहित कमेटी के सदस्य राजीव नारंग व अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। 

विज्ञापन


सचिव ने बताया कि इस वर्ष भी घृत दीप प्रज्वलन हेतु 1651 रुपए तथा तैल दीप प्रज्वलन हेतु 701 रुपए प्रदान कर पंजीयन कराया जा सकता है।  दीप प्रज्वलन हेतु ऑनलाइन पंजीयन के लिए www.maadanteshwarijadgalpur.in पोर्टल का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में भी ऑफलाइन माध्यम से पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई है। ज्योति कलश की स्थापना 22 मार्च को चैत्र नवरात्र आरंभ के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। वहीं, महाष्टमी हवन 29 मार्च को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed