{"_id":"65a68607c2deb5af9e0f8315","slug":"bjp-state-president-kirandev-said-unity-is-necessary-to-take-nation-forward-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP अध्यक्ष किरणदेव बोले: राष्ट्र आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता जरूरी; निषाद समाज के सामाजिक भवन का किया भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP अध्यक्ष किरणदेव बोले: राष्ट्र आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता जरूरी; निषाद समाज के सामाजिक भवन का किया भूमिपूजन
Tue, 16 Jan 2024 07:05 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:05 PM IST
सार
सामाजिक समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए सभी का एकजुट होकर सम्मिलित रूप से कार्य करना आवश्यक है। समाज संगठित हो, उससे देश संगठित होगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में निषाद समाज के वार्षिक मिलन समारोह में मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरणदेव सम्मिलित हुए और समाज के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निषाद समाज के नए सामाजिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
विज्ञापन
दलपत सागर राम मन्दिर के समीप आयोजित मिलन समारोह में निषाद समाज के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव का स्वागत किया। सामाजिक समारोह में बलराम निषाद, भगत निषाद, सिरो निषाद, कृष्ण नारायण निषाद, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित निषाद समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामाजिक समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए सभी का एकजुट होकर सम्मिलित रूप से कार्य करना आवश्यक है। समाज संगठित हो, उससे देश संगठित होगा। किरणदेव ने कहा कि निषाद समाज का सक्रिय योगदान अनादि काल से चला आ रहा है। उन्होंने प्रभु श्रीराम व निषाद राज की मित्रता का उल्लेख करते हुए निषाद समाज के सभी लोगों की सुख समृद्धि व निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन