फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP National Vice President Lata Usendi surrounded the Baghel government on the issue of corruption

Jagdalpur: भाजपा ने बघेल सरकार को दिखाया आईना, लता उसेण्डी बोलीं- घोटालों की लंबी फेहरिस्त

Mon, 04 Sep 2023 09:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 09:04 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र सत्य का आईना है। यहां घोटालों की लंबी फेहरिस्त ही कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश में युवा, महिला, किसान, श्रमिक हर वर्ग दुखी और पीड़ित, कांग्रेस की करनी और काले कारनामों का जनता जनार्दन जवाब देगी। 

विज्ञापन
BJP National Vice President Lata Usendi surrounded the Baghel government on the issue of corruption
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार और जनता से छल करने वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। एक भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो भूपेश सरकार के कुशासन से पीड़ित और दुखी न हो। घोटालों की लंबी फेहरिस्त ही नाकाम कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है। भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्ट और पूर्णतः विफल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। उसका एक-एक शब्द सत्य का आईना है, जो भूपेश सरकार के काले चेहरे को उजागर कर रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को पत्रवार्ता में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने दो दिन पूर्व गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी भाजपा के आरोप पत्र का वितरण पत्रकारों को करते हुए कहा कि भाजपा का आरोप पत्र कांग्रेस के काले कारनामों का दस्तावेज है, जिसे प्रदेश की जनता को बताना है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आते हैं। लेकिन प्रदेश में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, अनाचार की घटनाओं पर एक शब्द नहीं बोलते। पौने पांच साल के कांग्रेस के कुशासन में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। लगातार दिल दहलाने वाली रोज हो रही घटनाएं सच्चाई बयां कर रही हैं। जिस पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी संवेदनहीन बना हुआ है। 
विज्ञापन


लता उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हो रहे लगातार घोटालों ने प्रदेश के विकास को अवरूद्ध कर दिया है। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान, श्रमिक सभी मौजूदा सरकार से परेशान हैं। झूठे वायदों की बुनियाद पर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने जनता के सामने केवल झूठ ही परोसा है। बुजुर्गों को पेंशन, महिला स्वसहायता समूहों, किसानों की कर्ज माफी इसका जीवंत उदाहरण है। शराब घोटाला, गोठान घोटाला, चांवल घोटाला, गोबर घोटाला आदि की लंबी सूची है, जो प्रदेश की जनता के समक्ष है। सट्टा बाजी तक में कांग्रेस सरकार लिप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की करनी और कारनामे ही उसकी पराजय का कारण बनेंगे। जनता का विश्वास तोड़ने वाली कांग्रेस की सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता आसन्न विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। भाजपा ने प्रदेश में 15 साल के शासन में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाया था, कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है, जो विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलायेगा। 


पत्रवार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, फूल सिंह सेठिया, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, सतीश बाजपेयी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed