फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP Mahila Morcha burnt the effigy of CM Baghel in Jagdalpur

Jagdalpur: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सीएम बघेल का पुतला, बोलीं- छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था लचर

Tue, 21 Feb 2023 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 Feb 2023 07:05 PM IST
सार

जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते पूरे छत्तीसगढ़ की कानून अवस्था लचर हो गई। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। नाबालिग बालिका के ऊपर इस प्रकार खुलेआम अपराध करना निंदनीय है। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burnt the effigy of CM Baghel in Jagdalpur
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सीएम बघेल का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन


महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में समस्त जिलों पर महिला मोर्चा द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा  ने कहा कि 18 फरवरी को रायपुर के गुढ़ियारी में नाबालिग को घर से निकाल कर घसीटा गया। मनोज कुमार तिवारी द्वारा यह अमानवीय कृत्य किया गया। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था लचर होने के चलते अपराधी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते पूरे छत्तीसगढ़ की कानून अवस्था लचर हो गई। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। नाबालिग बालिका के ऊपर इस प्रकार खुलेआम अपराध करना निंदनीय है। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed