फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   bijapur zila panchayat president congratulated on panchayati raj divas

पंचायती राज दिवस: कुडियम बोले- 'गांव मजबूत होंगे, तो देश मजबूत होगा; कांग्रेस ने पंचायतों को मजबूत किया'

Mon, 24 Apr 2023 01:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Apr 2023 01:08 PM IST
सार

ऐतिहासिक संशोधन के जरिए जमीनी स्तर की शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया गया और पंचायती राज नाम की एक संस्था की बुनियाद रखी गई। इस कानून की मदद से स्थानीय निकायों को अधिक से अधिक शक्तियां दी गईं। उनको आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय की शक्ति और जिम्मेदारियां भी दी गईं। 

विज्ञापन
bijapur zila panchayat president congratulated on panchayati raj divas
शंकर कुडियम, बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम ने कहा कि, भारत का दिल भारत के गांवों में बसता है। गांव मज़बूत होंगे तो देश मज़बूत होगा। महात्मा गांधी का मानना था कि, अगर गांवों को खतरा पैदा हुआ तो पूरे भारत को खतरा पैदा हो जाएगा। इसके लिए गांधी जी ने सशक्त और मजबूत गांवों का सपना देखा था। इसी सपने को पूरा करने के लिए पंचायती राज संस्थान का कॉन्सेप्ट पेश किया गया। कुडियम ने पंचायती राज दिवस पर सभी को बधाई दी। 

विज्ञापन


शंकर कुडियम ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने पंचायतों को मज़बूत करने का काम किया है। अब पंचायतें ग्राम सभा के माध्यम से गांवों के विकास के निर्णय ले रहे है। ग्राम पंचायतें स्थानीय प्रशासन की मदद से विकास कार्य और सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे है। ग्रामीणों को पंचायतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि, पंचायती राज दिवस की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed