{"_id":"66cdb5e411dfc62f9f0a53c0","slug":"big-news-from-district-district-panchayat-president-injured-in-a-road-accident-in-jagdalpur-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: जिले की बड़ी खबर, सड़क हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष हुईं घायल, मौके पर पहुँचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: जिले की बड़ी खबर, सड़क हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष हुईं घायल, मौके पर पहुँचे लोग
Tue, 27 Aug 2024 04:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:48 PM IST
सार
जगदलपुर में तोकापाल और केशलूर के बीच राजुर के पास मंगलवार को दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही उनका गन मैन और ड्राइवर घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में तोकापाल और केशलूर के बीच राजुर के पास मंगलवार को दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही उनका गन मैन और ड्राइवर घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में एक दंपती भी घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि दंतेवाड़ा निवासी तूलिका कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अपने गनमैन रमेश कुमार सिदार 34 वर्ष के अलावा ड्राइवर अक्की सिंह 30 वर्ष के साथ जगदलपुर आ रहे थे तभी अचानक से परपा क्षेत्र के राजुर के पास सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार दंपती जिसमे मीनाक्षी ठाकुर, रूपसिंह ठाकुर और बेटा गवेन्द्र ठाकुर को भी चोट आई, जिसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी परपा के साथ ही अन्य स्टाफ व अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू भी मौके पर आ पहुँचे। घटना के बाद शहर जिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष सुशील मौर्य के अलावा अन्य नेता आ पहुँचे। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष का एक्स रे करने के साथ ही प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन