फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bastar bandh called to protest against privatization of Nagarnar Steel Plant

Jagdalpur: नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद का आह्वान, कांग्रेस ने किया समर्थन

Mon, 02 Oct 2023 03:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 03:03 PM IST
सार

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण का विरोध कांग्रेस लगातार कर रही है और प्रदेश सरकार तो संयंत्र खरीदने के लिए भी तैयार है लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार इसे निजी हाथों में देने में तुली हुई है।

विज्ञापन
Bastar bandh called to protest against privatization of Nagarnar Steel Plant
नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद का आह्वान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण और एनएमडीसी के मुख्यालय को हैदराबाद से जगदलपुर लाने सहित अन्य मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज, पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ और मूल निवासी समाज ने दो अक्टूबर को नगरनार में आमसभा और फिर तीन अक्टूबर को बस्तर बंद का आह्वान किया है। इस आंदोलन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दे दिया है। 

विज्ञापन


पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण का विरोध कांग्रेस लगातार कर रही है और प्रदेश सरकार तो संयंत्र खरीदने के लिए भी तैयार है लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार इसे निजी हाथों में देने में तुली हुई है। पीसीसी चीफ की इस घोषणा के बाद अब स्थानीय कांग्रेसी बंद को लेकर तैयारियों में जुट गये हैं। 

विज्ञापन

 

सोमवार को कांग्रेस भवन में शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य और विधायक रेखचंद जैन ने इस संदर्भ में प्रेसवार्ता ली। सुशील मौर्य ने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि स्टील प्लांट को बेचने के लिए केंद्र सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है साथ ही इसके डिमार्जर की प्रकिया भी की जा रही है। पीएम मोदी और भाजापा बस्तरवासियों के साथ धोखा कर रहे हैं। साथ ही कहा कि बस्तर वासियों की उम्मीद को टूटने से बचाने के लिए बंद का आयोजन किया जा रहा है। इसका पूर्ण समर्थन कांग्रेस करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed