{"_id":"6847afd0c7c7b0fb380103e0","slug":"accused-arrested-involved-in-supplying-illegal-arms-cartridges-and-explosives-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नक्सलियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाला पकड़ा, नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से हैं जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नक्सलियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाला पकड़ा, नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से हैं जुड़े
Tue, 10 Jun 2025 09:39 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:39 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सलियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार पहुंचाने वाला एक सप्लायर गिरफ्तार हुआ है। जिसके बाद से अवैध हथियार, कारतूस, गोला-बारूद तथा अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सामग्री सप्लाई में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणपुर थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सलियों को अवैध हथियार, कारतूस, गोला-बारूद तथा अन्य सामान सप्लाई करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबिर ने बताया। सूचना के आधार पर नारायणपुर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके एक संदेही व्यक्ति को नारायणपुर–कुतुल मार्ग से हिरासत में लिया गया।
जिसने पूछताछ में अपना नाम प्रकाश सोनी 27 वर्ष निवासी बख़रूपारा नारायणपुर का होना बताया है। संदेही के कब्जे से एक स्कूटी में रखे कॉर्डेक्स वायर लगभग 3 मीटर, बिजली तार, स्कैनर( वॉकी टॉकी), 20 नग राउंड, 3 नग डेटोनेटर बरामद किया गया, जिसे नक्सलियों को सप्लाई देने के लिए रखा होना बताया।
मामले में में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना नारायणपुर में धारा- 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के द्वारा इस मामले में आरोपियों की पतासाजी और धर पकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई और थाना नारायणपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई, पूछताछ में आरोपी प्रकाश सोनी ने बताया कि विगत चार पांच वर्षों से वह लगातार नक्सलियों के संपर्क में रहा है और नक्सलियों को भारी मात्रा में बंदूक की गोली, विस्फोटक सामग्री व नक्सली सामग्री अवैध रूप से खरीदकर नारायणपुर में लाकर नक्सलियों को देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
मामले में कई नक्सलियों के साथ अन्य आरोपियों के नाम का ख़ुलासा भी किया गया है। आरोपी के द्वारा नक्सलियों को हथियार के कारतूस व अन्य नक्सली सामग्री सप्लाई करने में सहयोग करने वाले कई और लोगों के नामों का खुलासा किया गया है, जिनकी तलाश और नेटवर्क से जुड़े, अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।
पुलिस अन्य संभावित लिंक और सहयोगियों की जानकारी एकत्र कर रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। आरोपियों द्वारा शहरी क्षेत्र में रहकर आम जनता, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सली संगठन को भारी मात्रा में बंदूक के गोली, विस्फोटक सामग्री व नक्सली सामग्री सप्लाई करने के जुर्म में आरोपी प्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।