{"_id":"663f2297b00328dbba0882db","slug":"abhinav-committed-suicide-after-refusing-to-play-pubg-in-jagdalpur-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पबजी खेलने से मना करने पर अभिनव ने की आत्महत्या, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पबजी खेलने से मना करने पर अभिनव ने की आत्महत्या, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा
Sat, 11 May 2024 01:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 11 May 2024 01:18 PM IST
सार
जगदलपुर में नाना के घर आया 14 वर्षीय बच्चा बीती रात को गायब हो गया जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कही भी पता नही चला। वहीं शनिवार की सुबह बच्चे का शव नए पुल में पाया गया।
विज्ञापन
पबजी खेलने से मना करने पर अभिनव ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में नाना के घर आया 14 वर्षीय बच्चा बीती रात को गायब हो गया जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कही भी पता नही चला। वहीं शनिवार की सुबह बच्चे का शव नए पुल में पाया गया। इसके अलावा घर में एक सुसाइट नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें परिजनों के द्वारा पबजी खेलने नहीं देने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि बनारस के मुगलसराय में रहने वाले सुनील गुप्ता का छोटा बेटा अभिनव गुप्ता अपनी माँ सुसुम के साथ नाना रामदुलारे के लालबाग निवास में रहने के लिए आया था। बच्चे को पबजी खेलने से मना करने के बाद भी अभिनव ने पबजी खेलना बंद नहीं किया। जिसके चलते मां ने फोन छीन लिया।
विज्ञापन
फोन छीनने के बाद गुस्से में अभिनव शुक्रवार की शाम को घर से निकल गया, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं नहीं मिलने पर थाना कोतवाली में शिकायत दी गई। आज सुबह डोंगाघाट के बच्चे जब नदी में नहाने गए तो एक शव को पानी में उतराता देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की इसके बाद शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन