{"_id":"64b0d10eea361f2a5301edb0","slug":"a-speeding-truck-hit-a-standing-truck-the-driver-died-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की हुई मौत; एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की हुई मौत; एक अन्य घायल
Fri, 14 Jul 2023 10:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:07 AM IST
सार
जगदलपुर के तोकापाल पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में भिलाई निवासी ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
जगदलपुर के तोकापाल पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में भिलाई निवासी ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से मेकाज में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रक ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए ट्रक चालक के साथी अमित कुर्रे 21 वर्ष ने बताया कि गीदम से रात 11 बजे ड्राइवर राजू यादव 30 वर्ष के साथ धर्मेंद्र 36 वर्ष निवासी सोनारपाल के साथ जगदलपुर के लिए निकला हुआ था। रात करीब 12 बजे के लगभग तोकापाल के पास सुमित पेट्रोल पंप के पास बचेली से गिट्टी भरकर सड़क किनारे सो रहे एक अन्य ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक पूरी तरह से चिपक गया था, इस घटना का कारण ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक को निकालने में लग गए। करीब एक घंटे के अंतराल में ट्रक ड्राइवर राजू को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक राजू की मौत हो गई थी। उसका साथी धर्मेंद्र घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन