फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   75 bike riders participated in Dekho Bastar season-2 starting today in jagdalpur

देखो बस्तर सीजन-2: छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों के 75 बाइक राइडर्स ले रहे हिस्सा; आज से हुई शुरुआत

Sun, 18 Jun 2023 09:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Jun 2023 09:22 PM IST
सार

समापन समारोह में 19 जून को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की ओर से वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मास्टरशेफ विजय शर्मा  मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी आदि के फायदे एवं पकवानों के बारे में बताएंगे। 
 

विज्ञापन
75 bike riders participated in Dekho Bastar season-2 starting today in jagdalpur
देखो बस्तर सीजन-2 की हुई शुरुआत। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 'देखो बस्तर सीजन 2- बस्तर ऑन बाइक' का आयोजन 18 से 20 जून तक किया गया है। इसमें इस बार छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों के 75 बाइक राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन बस्तर और स्थानीय सहयोगी संस्थाओं की ओर से किया जा रहा है। इससे पहले कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की ओर से देखो बस्तर सीजन-1 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के  निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि बस्तर ऑन बाइक का मुख्य उद्देश्य राइडर्स के माध्यम से बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, पहुंच मार्ग, सड़कें, सुविधाएं पर्यटकों को दिखाना है। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना है। राइडर्स ने 18 जून से दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से देखो बस्तर राइड का प्रारंभ किया है। वहां से कुरंदी, गुमलवाड़ा, गुड़ियापदर, कोलेंग होते हुए तीरथगढ़ पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद 19 जून को वे तीरथगढ़ से कटेकल्याण होते हुए दंतेवाड़ा, बारसूर, कोरलापल के रास्ते चित्रकोट पहुंचेंगे। इस आयोजन के समापन समारोह में 19 जून को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की ओर से वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मास्टरशेफ विजय शर्मा  मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी आदि के फायदे एवं पकवानों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed