{"_id":"67926c8f54e78035550d328f","slug":"12-year-old-chandan-died-due-to-drowning-in-water-in-jagdalpur-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बन गया तालाब का पानी: दोस्तों के साथ खेलने गया था चंदन, डूबने से किशोर की हुई मौत; घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बन गया तालाब का पानी: दोस्तों के साथ खेलने गया था चंदन, डूबने से किशोर की हुई मौत; घर में मचा कोहराम
Thu, 23 Jan 2025 09:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक 12 साल के किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। चंदन नाम का किशोर दोस्तों के साथ खेलने गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी क्षेत्र के सांवलापाल भैसगांव में रहने वाले दयाराम के 12 वर्षीय पुत्र की बुधवार की शाम को पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया। वहीं शव को पीएम के लिए मेकाज में रखा गया है। जहां गुरुवार की सुबह शव का पीएम के बाद परिजनों को सौपा जाएगा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि दयाराम बघेल जो पेशे से किसान है। उसके चार बच्चों में तीसरे नंबर का बेटा चंदन बघेल 12 वर्ष गुरुवार की सुबह घर से 150 मीटर दूर तालाब के पास खेलने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन
अचानक से खेलने के दौरान पानी में उतर गए। जहां चंदन पानी में डूब गया। साथ खेलने गए बच्चों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जब तक परिजन तालाब तक पहुंचे, जब तक चंदन पानी में डूब गया था। उसे पानी से निकाल कर पहले लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से मेकाज भेजा गया। जहाँ रास्ते मे बच्चे ने दम तोड़ दिया। शव को पीएम के लिए मेकाज में रखा गया है।
विज्ञापन