{"_id":"65718b3a0a6b5eee40029f3c","slug":"jagdalpur-collector-inspected-sanjay-bazaar-area-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: कलेक्टर ने संजय बाजार का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: कलेक्टर ने संजय बाजार का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के दिए निर्देश
Thu, 07 Dec 2023 02:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:37 PM IST
सार
कलेक्टर ने संजय बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर उपस्थित व्यापारियों से चर्चा की। इस दौरान निगम के अधिकारियों को बाजार स्थल में प्रतिदिन साफ सफाई करवाने, ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने को कहा।
विज्ञापन
कलेक्टर ने संजय बाजार क्षेत्र का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने गुरुवार को संजय बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण दौरे में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इतवारी बाजार में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग स्थल सह दुकानों के निर्माण कार्यों को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्टर ने संजय बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर उपस्थित व्यापारियों से चर्चा की। इस दौरान निगम के अधिकारियों को बाजार स्थल में प्रतिदिन साफ सफाई करवाने, ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने को कहा। साथ ही मटन मार्केट, पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
कलेक्टर ने संजय बाजार के मार्केट स्थल में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर दुकानों का व्यवस्थिकरण करने और योजना अनुसार बाजार शेड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालय की साफ-सफाई और बाजार की प्रतिदिन साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। बाजार परिसर में स्थित बसों की पार्किंग को हटाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन