{"_id":"63355c1c444c38415d1bc217","slug":"itbp-sub-inspector-committed-suicide-by-hanging-in-narayanpur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh में ITBP सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी: दिल्ली के जवान का कैंप कार्यालय के बैरक में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh में ITBP सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी: दिल्ली के जवान का कैंप कार्यालय के बैरक में लटका मिला शव
Thu, 29 Sep 2022 02:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:20 PM IST
सार
ITBP जवान के खुदकुशी करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की पुष्टि SP सदानंद कुमार ने की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनका शव गुरुवार सुबह कैंप कार्यालय के बैरक में छत से लटका हुआ मिला है। अफसरों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान दिल्ली का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, ITBP में सब इंस्पेक्टर सचिन ढुल (29) ने बुधवार रात फांसी लगा ली। साथी जवानों ने बैरक में उनका शव लटकते देखा तो अफसरों को सूचना दी गई। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। SP सदानंद कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सचिन 45वीं बटालियन में पदस्थ थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं है।
SP सदानंद कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर के सहयोगियों ने गुरुवार सुबह उन्हें अपने कमरे में नहीं देखा तो तलाश शुरू की। इसके बाद कार्यालय में उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर सचिन एक माह पहले ही छुट्टियों के बाद घर लौटे थे। छत्तीसगढ़ में ITBP बस्तर और राजनांदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात है।