फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ITBP sub-inspector committed suicide by hanging in narayanpur chhattisgarh

Chhattisgarh में ITBP सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी: दिल्ली के जवान का कैंप कार्यालय के बैरक में लटका मिला शव

Thu, 29 Sep 2022 02:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Sep 2022 02:20 PM IST
सार

ITBP जवान के खुदकुशी करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की पुष्टि SP सदानंद कुमार ने की है। 
 

विज्ञापन
ITBP sub-inspector committed suicide by hanging in narayanpur chhattisgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनका शव गुरुवार सुबह कैंप कार्यालय के बैरक में छत से लटका हुआ मिला है। अफसरों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान दिल्ली का रहने वाला था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ITBP में सब इंस्पेक्टर सचिन ढुल (29) ने बुधवार रात फांसी लगा ली। साथी जवानों ने बैरक में उनका शव लटकते देखा तो अफसरों को सूचना दी गई। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। SP सदानंद कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सचिन 45वीं बटालियन में पदस्थ थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं है। 
विज्ञापन


SP सदानंद कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर के सहयोगियों ने गुरुवार सुबह उन्हें अपने कमरे में नहीं देखा तो तलाश शुरू की। इसके बाद कार्यालय में उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर सचिन एक माह पहले ही छुट्टियों के बाद घर लौटे थे। छत्तीसगढ़ में ITBP बस्तर और राजनांदगांव जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed