फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ITBP jawans service revolver, magazine and live cartridges stolen, GRP nabs the thief

Raipur: ITBP जवानों की सर्विस रिवाल्वर, मैगजीन और जिंदा कारतूस चोरी, जीआरपी ने चोर को दबोचा

Sun, 07 Sep 2025 02:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 07 Sep 2025 02:07 PM IST
सार

रायपुर जीआरपी ने हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में हुई हथियार चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। मंगलवार को इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एएसआई और हेड कांस्टेबल का बैग ट्रेन से चोरी हो गया था, जिसमें सर्विस रिवॉल्वर, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस रखे थे।

विज्ञापन
ITBP jawans service revolver, magazine and live cartridges stolen, GRP nabs the thief
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जीआरपी ने हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में हुई हथियार चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। मंगलवार को इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एएसआई और हेड कांस्टेबल का बैग ट्रेन से चोरी हो गया था, जिसमें सर्विस रिवॉल्वर, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस रखे थे। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा ने बताया कि आरोपी रंजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो रिवॉल्वर, तीन मैगजीन और 24 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार, आईटीबीपी के एएसआई वाय.पी. ओझा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल बुद्धदेव मलिक हटिया से दुर्ग जा रहे थे। रात करीब 3 बजे ट्रेन चांपा स्टेशन पहुंची तो सभी जवान सो गए। सुबह 5.50 बजे भाटापारा स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो बैग गायब था। तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और चांपा से भाटापारा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
विज्ञापन


जांच के दौरान बिलासपुर स्टेशन से अहम सुराग मिला। पुलिस ने रेलवे स्टेशन चौक से तितली चौक के बीच झाड़ियों से दस्तावेज और कपड़े बरामद किए। चोर बेहद शातिर निकला—उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग जगह सामान फेंका। पहले दस्तावेज जीआरपी दफ्तर के पीछे मिले, फिर कपड़े कोच रेस्टोरेंट के पास। यहां से तीन रास्ते निकलने की वजह से जांच और मुश्किल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, चोर की यह चालाकी ज्यादा दिन नहीं चली और आखिरकार जीआरपी ने आरोपी को पकड़ लिया। अब हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद मामला पूरी तरह सुलझा लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed