फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   IT Raid CG: IT team raid house of former minister Amarjeet, Bhagat said - action is being taken to harass him

IT Raid CG: पूर्व मंत्री अमरजीत के घर में आईटी टीम ने दी दबिश, भगत बोले- परेशान करने के लिए की जा रही कार्रवाई

Wed, 31 Jan 2024 12:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 31 Jan 2024 12:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर में आयकर विभाग ने दबिश दी। बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटी की टीम प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों में छापेमारी की है।

विज्ञापन
IT Raid CG: IT team raid house of former minister Amarjeet, Bhagat said - action is being taken to harass him
पूर्व मंत्री अमरजीत के घर में आईटी टीम ने दी दबिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर में आयकर विभाग ने दबिश दी। बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटी की टीम प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों में छापेमारी की है। वहीं भगत के अंबिकापुर और रायपुर के विधायक कालोनी स्थित बंगले में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की आईटी टीम पहुंची है और कार्रवाई शुरू की। टीम में लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रायपुर स्थित अमरजीत भगत के बंगले में कार्रवाई के दौरान डॉक्टर्स की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि भगत की तबियत बिगड़ गई थी। इस दौरान डॉक्टर्स चेकअप कर लौट गए। आयकर विभाग की छापे पर उन्होंने कहा कि परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। आगमी दिनों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा है। इस एल उसमें रुकावट डालने के लिए प्लानिंग के साथ यह कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से चर्चा के दौरान बीच में भगत और उनके बेटे को आईटी के अधिकारियों ने घर अंदर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आयकर विभाग की टीम राजधानी रायपुर समेत अंबिकापुर और दुर्ग-भिलाई के बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी। रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी और कारोबारी अमर होरा के घर पर छापेमारी की है। तेलीबांधा में संदीप जैन के ठिकानों पर दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में आईटी की टीम ने छापेमारी की है। 

रामनगर स्थित बिल्डर अजय चौहान के ऑफिस और मौर्या टॉकीज स्थित चौहान इस्टेट में और दुर्ग ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर भी आईटी की टीम पहुंची। वहीं भिलाई की पंचवटी सोसायटी में एसके केजरीवाल के घर भी टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed