{"_id":"6182d4ae90c1a0103f68c80b","slug":"ips-officer-wife-injured-in-bid-to-escape-elephant-attack-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: हाथी के हमले से बचने के चक्कर में जमीन पर गिरे आईपीएस और उनकी पत्नी, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: हाथी के हमले से बचने के चक्कर में जमीन पर गिरे आईपीएस और उनकी पत्नी, दोनों घायल
Wed, 03 Nov 2021 11:58 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बिलासपुर
पीटीआई, बिलासपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:58 PM IST
सार
अधिकारी और उनकी पत्नी झुंड वाली जगह पहुंचे तो जब दोनों झुंड के करीब थे, एक मादा हाथी ने उन पर हमला किया, जिससे वे भागने की कोशिश की। इस चक्कर में बंसल और उसकी पत्नी जमीन पर गिर पड़े। अधिकारी को सिर और पत्नी को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
elephant attack
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के जंगल में एक जंगली हाथी से बचने के प्रयास में बुधवार को जमीन पर गिरे एक आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा यह घटना तब हुई जब 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी त्रिलोक बंसल, जो जीपीएम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में तैनात हैं, क्षेत्र में झुंड के बारे में जानकारी मिलने पर अमरू जंगल में हाथियों के झुंड को देखने गए थे।
विज्ञापन
प्रारंभिक सूचना के अनुसार जब अधिकारी और उनकी पत्नी वहां पहुंचे तो स्थानीय लोग और वनकर्मी मौके पर मौजूद थे। जब दोनों झुंड के करीब थे, एक मादा हाथी ने उन पर हमला किया, जिससे वे भागने की कोशिश की। इस चक्कर में बंसल और उसकी पत्नी जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि इससे पहले कि हाथी उन पर हमला कर पाता, वन कर्मियों ने हाथी को विचलित करने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, जो अंततः पीछे हट गया और झुंड में लौट आया। वन कर्मियों ने दोनों को बचा लिया और जिला अस्पताल ले जाया गया। बंसल के सिर पर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं।